Homeराष्ट्रीयIndia Gas Crisis : देश के कई प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई...

India Gas Crisis : देश के कई प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बंद, गैस संकट गहराया, शादी-ब्याह और होटल कारोबार प्रभावित

India Gas Crisis : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने और कतर के ठिकानों पर हमलों के कारण भारत को गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस कारण कई शहरों में गैस की दिक्कत होने लगी है लिहाजा केन्द्र की मोदी सरकार ने देशभर में ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955‘ लागू कर दिया है।

India Gas Crisis : कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई बंद

गैस की किल्लत को देखते हुए दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस रोक की वजह से ही रेस्तरां और होटल के बंद होने की नौबत आ गई है। छोटे होटल और भोजनालय चलाने वालों ने सरकार से कहा है कि सप्लाई बहाल की जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई राज्यों में गैस बुकिंग का समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : सुपौल से CM नीतीश का बड़ा संदेश, 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी, महिलाओं को 2 लाख सहायता, बोले मंत्री विजय चौधरी : उनके नेतृत्व में ही चलेगी सरकार

India Gas Crisis
India Gas Crisis

शादी-ब्याह को लेकर भी कैटरर्स परेशान

वहीं, कैटरर्स भी परेशान हैं। उनका कहना है कि शादी-ब्याह के सीज़न में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से कैटरिंग कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है। सिलेंडर नहीं मिलने से कई बुकिंग और पार्टियां रद्द करनी पड़ रही हैं क्योंकि बड़े आयोजनों में लकड़ी पर खाना बनाना संभव नहीं है।

India Gas Crisis
India Gas Crisis
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments