UP MLC Election 2026 : दूसरों की किस्मत बताने वाले मशहूर ज्योतिषाचार्य की पत्नी हारीं इलेक्शन, लोग ले रहे हैं मजे

SHARE:

UP MLC Election 2026

UP MLC Election 2026 : दूसरों का भविष्य बताने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य की पत्नी MLC चुनाव हार गईं, जिसकी चर्चा इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही हैं। बड़ी बात ये है कि इस चुनाव में उन्हें 300 वोट भी नसीब नहीं हुए, जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

मशहूर ज्योतिषाचार्य की पत्नी हारीं MLC इलेक्शन

ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश MLC इलेक्शन का है, जहां टीवी पर दूसरों की भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा चुनाव हार गई हैं। स्मिता मिश्रा ने लखनऊ स्नातक सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन उनकी करारी हार हुई है।

स्मिता 28 सितंबर 2026 को ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं थीं लेकिन MLC इलेक्शन के लिए टिकट नहीं मिलने पर वे नाराज हो गईं और निर्दलीय चुनाव लड़ा। स्मिता मिश्रा जिस सीट से चुनाव लड़ीं, उस सीट पर भारतीय जनता पार्टी को हराकर समाजवादी पार्टी की कांति सिंह ने जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें : बिहार विधान परिषद में दिखेगा अनोखा नजारा, एक सदन में अब साथ बैठेंगे दो सगे भाई

UP MLC Election 2026
UP MLC Election 2026

सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं मजे

फिलहाल सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरशोर से हो रही है कि जो ज्योतिषाचार्य दूसरों का भाग्य बताते हैं, उसी की पत्नी इलेक्शन हार जाए तो क्या वह अपनी पत्नी का भविष्य नहीं जानते थे? ऐसी चर्चाएं सोशल मीडिया पर काफी हो रही हैं।

UP MLC Election 2026
UP MLC Election 2026

कांग्रेस पार्टी ने किया था वादा  UP MLC Election 2026

गौरतलब है कि इलेक्शन से पहले स्मिता मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कार्यकाल में उन्हें कांग्रेस पार्टी से MLC इलेक्शन के लिए टिकट देने का भरोसा दिया गया था लेकिन इलेक्शन से पहले यूपी कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ, जिसके बाद स्मिता मिश्रा का टिकट काट दिया गया, जिससे नाराज होकर उन्होंने एमएलसी इलेक्शन में सीधी ताल ठोक दी और बतौर निर्दलीय मैदान में उतरना पड़ा।

और पढ़ें