SSP midnight checking : झारखण्ड की राजधानी रांची में लॉ एंड दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी राकेश रंजन पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। बीती रात जब पूरा शहर नींद की आगोश में था, तब एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण किया और खुद सड़कों पर उतरे।
SSP midnight checking : एक्शन में SSP
रांची एसएसपी के इस सरप्राइज विजिट की खबर किसी भी अधिकारी और थाने के कर्मियों को नहीं थी। वे शहर के विभिन्न पेट्रोलिंग प्वाइंट्स पर पहुंचे और पुलिस की सक्रियता की जांच की। इस दौरान वे स्थानीय पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश भी देते दिखे।

पुलिस पदाधिकारी पर गिरी गाज
एसएसपी राकेश रंजन ने शहर के मुख्य इलाकों का दौरा किया, जिनमें प्रमुख रूप से बिरसा चौक, मेन रोड (एकरा मस्जिद एवं अन्य संवेदनशील पॉइंट), हरमू बाइपास रोड, अरगोड़ा चौक शामिल था। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक पुलिस पदाधिकारी को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया।

