Saran me Gautam Adani : बिहार में 60 हजार करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, चेयरमैन गौतम अदाणी का बड़ा एलान, सारण में रखी दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण आई नेटवर्क की नींव

SHARE:

Saran me Gautam Adani

Saran me Gautam Adani : बिहार में अदाणी ग्रुप 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। साथ ही एजुकेशन सेक्टर में ही बड़ा इंवेस्टमेंट होगा। ये बड़ी घोषणा रविवार को सारण पहुंचे अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने किया। गौतम अदाणी और उनकी पत्नी प्रीति अदाणी ने (Saran me Gautam Adani) सारण के मस्तीचक में 150 करोड़ की लागत से बनने वाले अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की नींव रखीं।

Saran me Gautam Adani : बड़ा निवेश करेगा अदाणी ग्रुप

जानकारी के मुताबिक ये दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क बनने की दिशा में बड़ा कदम होगा, जहां ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों की आंखों के लिए सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इस मौके पर अदाणी समूह की तरफ से बताया गया कि आने वाले 2-3 सालों में बिहार में 60 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा।

Saran me Gautam Adani
IMAGE SOURCE – GOOGLE

ये भी पढ़ें : Samrat cabinet meeting : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर

स्कूल और कॉलेज सेक्टर में भी तेजी से होगा काम

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Saran me Gautam Adani) ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी मिल रही है। बिहार सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है। पावर प्रोजेक्ट और रोड प्रोजेक्ट के लिए हमारा कमिटमेंट हो चुका है। सोशल इंफ्रास्ट्र्क्चर भी काम तेजी से चल रहा है। आगामी दिनों में स्कूल और कॉलेज सेक्टर में भी तेजी से काम होगा। इस दौरान उन्होंने पीरपैंती में हन रहे पावर प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया।

Saran me Gautam Adani
IMAGE SOURCE : GOOGLE