Dhoni ke Padosi Ishan Kishan : महेन्द्र सिंह धोनी के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन, सपनों के आशियाना का नक्शा पास, 11 मंजिला घर में मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं

SHARE:

Dhoni ke Padosi Ishan Kishan

Dhoni ke Padosi Ishan Kishan : टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले बिहार के लाल ईशान किशन अब बहुत जल्द टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार के पड़ोसी बन जाएंगे। दरअसल, महेन्द्र सिंह धोनी के घर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर ईशान किशन एक आलीशान आशियाना बना रहे हैं। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

Dhoni ke Padosi Ishan Kishan : धोनी के पड़ोसी ईशान किशन

झारखण्ड की राजधानी रांची के नगड़ी अंचल स्थित दलादली में सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन के आशियाना का निर्माणकार्य शुरू होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां एक बहुमंजिली इमारत बनेगी। RRDA यानी रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण ने रिंग रोड के किनारे स्थित इस भूमि पर जी प्लस 10 मंजिला बिल्डिंग का नक्शा पास भी कर दिया है।

Dhoni ke Padosi Ishan Kishan
IMAGE SOURCE : GOOGLE

ये भी पढ़ें : Saran me Gautam Adani : बिहार में 60 हजार करोड़ का निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, चेयरमैन गौतम अदाणी का बड़ा एलान

बनेगा सपनों का आशियाना

जानकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग के दो फ्लोर बिजनेस के लिए होगा तो शेष 8 फ्लोर आवासीय होगा। यहां काफी लग्जरी सुविधाएं होंगी। ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पाण्डेय ने बताया कि यहां ईशान किशन के सपनों का आशियाना बनेगा। इस प्रोजेक्ट में खुले जगह में प्ले ग्राउंड, इंडोर गेम, स्विमिंग पूल, जिम, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हॉल, गार्डन, सैलून, मेडिकल और डिपार्टमेंटल स्टोर की भी सुविधाएं होंगी।

Dhoni ke Padosi Ishan Kishan
IMAGE SOURCE : GOOGLE

गौरतलब है कि रांची का ये इलाका काफी तेजी से विकसित हो रहा है। पहले महेन्द्र सिंह धोनी और अब ईशान किशन जैसे स्टार खिलाड़ियों की वजह से ये क्षेत्र काफी चर्चित हो गया है लिहाजा यहां जमीनों की कीमत भी आसमान छूने लगी हैं।