Homeबिहारबिहार ग्रामीण बैंक की बड़ी पहल, KCC NPA खाताधारक किसानों को OTS...

बिहार ग्रामीण बैंक की बड़ी पहल, KCC NPA खाताधारक किसानों को OTS योजना में भारी छूट

BHOJPUR : बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय आरा द्वारा किसान हित में पहली बार KCC NPA खातों हेतु विशेष समझौता योजना (OTS – One Time Settlement) के अंतर्गत विशेष राहत एवं भारी छूट प्रदान कर रही है, जिससे किसानों सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

बैंक ने इसी क्रम में “KCC NPA विशेष समझौता अभियान” की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के अंतर्गत कृषि ऋणधारकों, विशेषकर KCC NPA खाताधारकों को नई OTS योजना की जानकारी देने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसान ग्राहकों को बैंक द्वारा दी जा रही समझौता सुविधा का लाभ प्रदान करना तथा उनके NPA खातों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

क्षेत्रीय कार्यालय आरा के निर्देशानुसार सभी शाखाओं को गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क स्थापित करने, घर-घर भ्रमण करने, पंचायत, चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाने तथा पात्र खाताधारकों को OTS प्रस्ताव से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। बैंक द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे इस विशेष योजना का लाभ उठाकर अपने ऋण खातों का समाधान करें।

वहीं, क्षेत्रीय अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बैंक किसानों के हित में सदैव प्रतिबद्ध है तथा यह योजना किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी पात्र किसान भाइयों से अपील की कि वे शीघ्र अपनी संबंधित शाखा से संपर्क कर इस विशेष योजना का लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments