Homeराष्ट्रीयAyodhya Ram Mandir Trust new CEO : अयोध्या श्रीराममंदिर के पहले CEO...

Ayodhya Ram Mandir Trust new CEO : अयोध्या श्रीराममंदिर के पहले CEO के नाम का हुआ ऐलान, एयरफोर्स के इस पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां जानिए सबकुछ

Ayodhya Ram Mandir Trust new CEO : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के नाम की घोषणा कर दी गई है। पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को नाम का ऐलान कर दिया। पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायु कमान को लीड किया था। उन्होंने भारतीय वायु सेना में 39 साल काम किया है। वे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा स्थित भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं।

पहले CEO के नाम का हुआ ऐलान

इसके साथ ही अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नये सदस्य भी बनाए गये हैं। इनमें दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पाण्डेय और RSS समर्थक शिकोहाबाद की निर्मला यादव शामिल हैं। निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला ट्रस्टी होंगी।

ये भी पढ़ें : रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग ने मध्य प्रदेश की पांच महिला किराना उद्यमियों को किया सम्मानित, एक-एक लाख रुपये का मिला अनुदान

Ayodhya Ram Mandir Trust new CEO
Ayodhya Ram Mandir Trust new CEO

तीन महीने बाद हुआ नाम का ऐलान

गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में ये बड़ा बदलाव मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला उजागर होने के तीन महीने बाद हुआ है। इस मामले में 8 आरोपी जेल में हैं। इसके बाद 2 जुलाई को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था।

Ayodhya Ram Mandir Trust new CEO
Ayodhya Ram Mandir Trust new CEO

जानिए कौन हैं जितेंद्र मिश्रा?

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ बनाया गया है। वह भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल हैं। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने वेस्टर्न एयर कमांड को संभाला है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा वर्ष 1986 में भारतीय वायु सेना में कमीशन हुए थे। एयर फोर्स में वे फाइटर पायलट और टेस्ट पायलट रहे। उनके पास 3000+ घंटे की उड़ान का अनुभव है।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने 38 साल से अधिक समय तक सैन्य सेवा की। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे के पूर्व छात्र हैं। 30 अप्रैल 2026 को रिटायर हुए एयर मार्शल को सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल भी हासिल चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments