Kushinagar Road Accident : भीषण सड़क हादसे में 6 की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर, इलाके में मची चीख-पुकार, तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी

SHARE:

Kushinagar Road Accident

Kushinagar Road Accident : बेलगाम रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला है। ट्रेलर और मारुति इको वैन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पिता और बेटे समेत कुल 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में दो बच्चियां गंभीर रूप से जख्मी हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई है।

भीषण सड़क हादसे में 6 की दर्दनाक मौत

ये भीषण हादसा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह में हुआ है। बताया जा रहा है कि तिलक समारोह से लौट रहे परिवार की कार का सामने से आ रही ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा रविवार की रात साढ़े 11 बजे हुआ है।

ये भी पढ़ें : आ रहा एक और चक्रवात, 25 राज्यों में होगी बारिश, चलेगी तेज हवाएं, जानिए बिहार-यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मृतकों की हुई शिनाख्त

मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। इस हादसे में रामविलास गुप्ता (65 साल), बड़े बेटे कन्हैया प्रसाद गुप्ता (40 साल), छोटे बेटे राममिलन गुप्ता (35 साल), पड़ोसी मृदुल मिश्रा (37 साल), भतीजे रंजय गुप्ता (35 साल) और चालक मिथिलेश गुप्ता (22 साल) की मौत हुई है।

Kushinagar Road Accident
Kushinagar Road Accident

जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के निवासी कन्हैया प्रसाद अपने परिवार और परिचितों के साथ देवराज पिपरा में एक रिलेटिव के घर तिलक समारोह में गये थे। सभी कार बुक कर गये हुए थे और समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

Kushinagar Road Accident
Kushinagar Road Accident

जांच में जुटी पुलिस Kushinagar Road Accident

ये हादसा इतना वीभत्स था कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल सभी शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़ें