Homeक्राइमबिहार में दिनदहाड़े सीएसपी केन्द्र से 5 लाख की लूट, वारदात के...

बिहार में दिनदहाड़े सीएसपी केन्द्र से 5 लाख की लूट, वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप

SIWAN : बिहार के सीवान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर CSP केन्द्र से 5 लाख रुपये लूट लिए हैं।

दि’नद’हाड़े 5 लाख रुपये की लू’ट

ये घटना सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित SBI के CSP केन्द्र की है। दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला बाजार में स्थित SBI के सीएसपी केंद्र को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है।

सीएसपी केंद्र में घुसे तीन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए पहले तो केंद्र में मौजूद कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और उसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। सीएसपी केंद्र से करीब पांच लाख रुपए लूटने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

सीएसपी केंद्र के संचालक द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। अभी दो दिनों पहले ही बदमाशों ने सीवान शहर के अति व्यस्ततम इलाके बबुनिया मोड़ के पास इंडियन बैंक से करीब 20 लाख रुपए लूट लिए थे।

गौरतलब है कि सीवान में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। बैखौफ बदमाश लूट और हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments