‘तेजस्वी यादव को ठ’ग रहे हैं नीतीश कुमार….सात जन्म में भी नहीं देंगे सत्ता’

SHARE:

nitish_tejashwi_haribhushan thakur

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज से आगाज हो गया। इस सत्र में विपक्ष अलग-अलग मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार को घे’रने की भरपूर कोशिश करेगी। हालांकि सत्र की शुरुआत होने से पहले ही बीजेपी ने नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव को सतर्क कर दिया है और बड़ा बयान दिया है।

‘तेजस्वी को ठ’ग रहे हैं नीतीश’

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर नि’शाना साधा और कहा है कि सीएम नीतीश आरजेडी और तेजस्वी यादव को ठ’ग रहे हैं, वह कभी भी उनको सत्ता नहीं सौंपेंगे। हरिभूषण ठाकुर ने दो टू’क अंदाज में कहा कि सात जन्म में भी तेजस्वी को सत्ता नहीं देंगे। तेजस्वी को मुख्यमंत्री ठ’ग रहे हैं।

नीतीश और तेजस्वी यादव

‘डू’बता हुआ जहाज है जेडीयू’

इसके साथ ही बीजेपी नेता हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि नीतीश जी क्या बोलते थे कि हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे। भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कहा इसलिए मुख्यमंत्री बने…तो फिर क्यों आप मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश जी डू’बता हुआ जहाज है, जिनके साथ जो जाएगा, उसका बे’ड़ा ग’र्क हो जाएगा। हमलोग अपने बूते अब बिहार में सरकार बनाएंगे।

और पढ़ें