HomeबिहारAmit Shah attack on Nitish : नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे...

Amit Shah attack on Nitish : नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद, चंपारण में शाह की हुं’कार, कहा : अब कभी नहीं…

Amit Shah attack on Nitish : बिहार में आज सियासत का सुपर शनिवार है। एकतरफ जहां महागठबंधन पूर्णिया में बीजेपी को ल’लकार रहा है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी पश्चिम चंपारण के लौरिया से विरोधियों को प’टख’नी देने के लिए हुं’कार भर रही है। लौरिया में आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah attack on Nitish) ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया।

“नीतीश के लिए दरवाजे बंद”

लौरिया में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Amit Shah attack on Nitish) पर सीधा नि’शाना साधा और कहा कि नीतीश की प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम बनने के लिए नीतीश कुमार विकासवादी से अब अवसरावादी (Amit Shah attack on Nitish) बन गये। अमित शाह ने इस रैली के माध्यम से एलान किया कि अब नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के सारे दरवाजे बंद हो गये हैं।

ये भी पढ़ें : Tejashwi Yadav on CM : बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा : मुझे कोई….

AMIT SHAH ATTACK ON NITISH
चंपारण में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

“अब कभी नहीं हो सकता गठबंधन”

अमित शाह ने ये सीधे तौर पर एलान किया कि अब किसी भी हालत में बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन नहीं हो सकता। अब नीतीश कुमार (Amit Shah attack on Nitish) कितनी भी कोशिश कर लें, बीजेपी का दरवाजा उनके लिए अब खुलने वाला नहीं है। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार की जनता ने बीजेपी पर भरोसा कर सबसे बड़ी पार्टी बनायी और हमने नीतीश कुमार से वादा किया था कि उनको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है लेकिन नीतीश कुमार अपनी आदतों से मजबूर हैं। उन्हें हर तीन साल में पीएम बनने का सपना आता है लिहाजा वे पलटी मारते रहते हैं।

लौरिया में अमित शाह
विशाल जनसभा में बीजेपी समर्थक

“जं’गलरा’ज के जन्मदाता की गोद में नीतीश”

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार (Amit Shah attack on Nitish) जिस जं’गलरा’ज के खि’लाफ हुं’कार भरते थे, अब उसी जंगलराज के जन्मदाता की गोद में जाकर बैठ गये हैं। वे कुर्सी हासिल करने के लिए किसी के भी साथ जाकर बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बिहार में बनानी है। इसकी शुरुआत 2024 में करनी है। उन्होंने लोगों से 2024 में बीजेपी को सभी सीटों पर जिताने की अपील की और कहा कि जो जं’गलरा’ज लाए हैं, उन्हें सत्ता से बाहर करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments