Homeराष्ट्रीयBhukamp : भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, दहशत में स्थानीय...

Bhukamp : भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, दहशत में स्थानीय लोग घरों से निकले बाहर

Bhukamp : भूकंप (Bhukamp) के तेज झटके एकबार फिर महसूस किए गये हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप (Bhukamp) की तीव्रता 3.6 मापी गई है। धरती में कंपन महसूस करते ही स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से सुरक्षित स्थानों के लिए बाहर निकल गये।

महसूस किए गये भूकंप के झटके

भूकंप (Bhukamp) के तेज झटके आज असम के जोराहाट में महसूस किया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गये। फिलहाल इस प्राकृतिक आपदा में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें : Mukhtar Ansari : मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर बिहार में गिरफ्तार, एक्शन में UP पुलिस, जानिए अरेस्टिंग के पीछे की दिलचस्प कहानी

BHUKAMP

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार भूकंप (Bhukamp) के तेज झटके महसूस किए जा रहे हैं लिहाजा यहां के लोग काफी परेशान हैं। बीते दिनों न्यूजीलैंड के साथ-साथ तुर्किए और सीरिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये। तुर्किए और सीरिया में भूकंप से लगभग 50 से अधिक लोगों की जान चली गई।

तुर्किए और सीरिया में भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 7.8 मापी गई थी, जिसके बाद 50 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी। लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गये थे।

earthquake
EARTHQUAKE
BHUKAMP
बीते दिनों न्यूजीलैंड में आया था भूकंप

कैसे आता है भूकंप?

विशेषज्ञों की माने तो भूकंप (Bhukamp) के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकराना है। दरअसल, पृथ्वी के अंदर 7 प्लेटें होती है, जो लगातार घूमती रहती है लेकिन जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बनता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं।

सतह के कोने मुड़ जाने के बाद वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती है। इनके टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती हैं, जिसकी वजह से धरती हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments