Muzaffarpur Patahi Airport : ‘जल्द शुरू होगा मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट’, नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलीं सांसद वीणा देवी

SHARE:

Muzaffarpur Patahi Airport

Muzaffarpur Patahi Airport : बिहार के मुजफ्फरपुर पताही एयरपोर्ट (Muzaffarpur Patahi Airport) के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। जी हां, इस हवाईअड्डे की शुरुआत को लेकर सांसद वीणा देवी काफी गंभीर हैं लिहाजा उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस सिलसिले में मुलाकात की है।

Muzaffarpur Patahi Airport

जल्द शुरू होगा पताही एयरपोर्ट

इस मुलाकात के दौरान सांसद वीणा देवी ने मांग की है कि मुजफ्फरपुर स्थित पताही एयरपोर्ट (Muzaffarpur Patahi Airport) जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इस मीटिंग के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद वीणा देवी को भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द इस एयरपोर्ट (Muzaffarpur Patahi Airport) की शुरुआत हो जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्री ने ये भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें : Rain alert again : 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी, ठनका के साथ ओला भी गिरने की संभावना

Muzaffarpur Patahi Airport
मुजफ्फरपुर पताही एयरपोर्ट

सांसद ने मंत्री पर जताया भरोसा

वहीं, इस मुलाकात के बाद सांसद वीणा देवी ने कहा कि मंत्री जी ने भरोसा दिलाया है कि पताही हवाई अड्डे (Muzaffarpur Patahi Airport) से हवाई मार्ग की सेवा जल्द शुरू होगी ताकि हमारे क्षेत्र की जनता इसका भरपूर फायदा उठा सके और लोगों को यात्रा में सहूलियत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता को पूरा विश्वास है कि पताही एयरपोर्ट जल्द से जल्द शुरू हो जाएगा।

और पढ़ें