हाइलाइट्स
Manish Kashyap : तमिलनाडु में बिहार के लोगों के खिलाफ कथित हिंसा और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मनीष कश्यप के लिए आज का दिन क्या मंगल होगा, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस मामले पर होगी सुनवाई
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट यू-ट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें बेल लेने और अलग-अलग प्रदेशों में दर्ज केसों की सुनवाई एक जगह करने की याचिका लगायी गयी थी। गौरतलब है कि इस मामले की सुनवाई सोमवार को नहीं हो सकी थी।
ये भी पढ़ें : Land for job scam : कम नहीं हो रही हैं तेजस्वी यादव की मुश्किलें, आज फिर इस मामले में ईडी के सामने होंगे पेश

खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
गौरतलब है कि इस पूरे मामले को त्वरित सुनवाई के लिए बीते हफ्ते जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के समक्ष उल्लेखित किया गया था लेकिन उन्होंने याचिकाकर्ता को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया था। यू-ट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने सर्वोच्च अदालत में दायर अपनी याचिका में तमिलनाडु में उसके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकियों को बिहार में दर्ज प्राथमिकियों के एक साथ करने की मांग की है।


विदित है कि मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने बीते 5 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सोमवार को तारीख निर्धारित थी लेकिन याचिका लिस्ट नहीं हो सकी लिहाजा आज इस मामले पर सुनवाई होगी।
