Land for job scam : कम नहीं हो रही हैं तेजस्वी यादव की मुश्किलें, आज फिर इस मामले में ईडी के सामने होंगे पेश

SHARE:

Bihar Chunav 2025

Land for job scam : बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद के छोटे लाल तेजस्वी यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। वे अब CBI के बाद अब ED के सवालों का सामने करने वाले हैं। वे आज नई दिल्ली स्थित ED के दफ्तर (Land for job scam) में पेश होंगे, जहां उन्हें कई सवालों का सामना करना पड़ेगा।

कम नहीं हो रही तेजस्वी की मुश्किलें

दरअसल, ईडी ने CBI की FIR के आधार पर प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत अलग केस (Land for job scam) दर्ज किया है। इसी मामले (Land for job scam) में 25 मार्च 2023 को भी CBI ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से घंटों पूछताछ की थी, जिसके बाद अब ईडी ने उन्हें 11 अप्रैल को दिल्ली स्थित हेड ऑफिस में बुलाया है।

ये भी पढ़ें : Nitish Cabinet Meeting : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर, 3 लाख शिक्षकों की होगी बहाली, लिया बड़ा फैसला

Land for job scam

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, लैंड फ़ॉर जॉब स्कैम ((Land for job scam) का ये केस 14 साल पुराना है। उस वक्त लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे और उन्होंने रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी। CBI ने इसी मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था। CBI की माने तो लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया , तब उन्हें नियमित कर दिया गया।

Land for job scam
Land for job scam

मीसा भारती भी हो चुकी हैं पेश

आपको बता दें कि 25 मार्च 2023 को जिस दिन लालू प्रसाद के छोटे लाल तेजस्वी यादव से CBI पूछताछ कर रही थी, उसी दिन लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती से भी ईडी के अफसरों द्वारा पूछताछ की जा रही थी। इस संबंध में 25 मार्च को ही ईडी की तरफ से ये जानकारी दी गई कि उसे 600 करोड़ रुपये के लेनदेन के बारे में जानकारी मिली है। इसके अलावा 1900 यूएस डॉलर और सोना और जेवरात भी बरामद किए गए हैं।

और पढ़ें