Big Accident : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

SHARE:

Big Accident

Big Accident : बेलगाम रफ्तार ने एकबार फिर 10 लोगों की जान ले ली। जी हां, पिकअप वैन और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत (Big Accident) हो गई है। वहीं, इस हादसे में 13 लोग भी बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक ही परिवार के 10 की मौत

ये भीषण सड़क हादसा (Big Accident) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ है। बताया जा रहा है कि दलपतपुर-काशीपुर हाइवे पर ये भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक भांजी की शादी में पूरा परिवार भात देने के लिए निकला था, तभी ये हादसा हो गया और सभी इसकी चपेट में आ गये।

ये भी पढ़ें : नीम करोली बाबा की इन बातों को बांध लें गांठ…जिंदगी में हमेशा सफलता चूमेगी आपके कदम

Big Accident

ऐसे हुआ हादसा

घटना (Big Accident) की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। एसएसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि खेरखात गांव के पास डीसीएम और पिकअप वैन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में पिकअप वैन में सवार लोग दोनों गाड़ियों के नीचे दब गये।

Big Accident
Big Accident

जा रहे थे भांजी की शादी में

इस घटना में एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत (Big Accident) हो गई है। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। करीब 23 लोग भांजी की शादी में भात देने के लिए रामपुर के लिए निकले थे, तभी ये हादसा हो गया।

और पढ़ें