Allu Arjun Arrest : ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, सामने आयी पहली तस्वीर, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

SHARE:

Allu Arjun Arrest

Allu Arjun Arrest : ‘पुष्पा 2’ स्टार और तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Arrest) को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले में हुई है। एक्टर को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पहले ही थिएटर मालिक और दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया था।

4 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के लिए संध्या थिएटर में भारी भीड़ उमड़ी थी। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Arrest) के थिएटर में पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई और सिक्योरिटी टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस भीड़ के दौरान एक 39 वर्षीया महिला की जान चली गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें : Namrata Malla : नम्रता मल्ला का बिकनी में दिखा हॉट एंड सिजलिंग अंदाज, कैटवॉक कर मचाया धमाल

Allu Arjun Arrest
Allu Arjun Arrest

हैदराबाद पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Arrest) , उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एफआईआर में आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 118 (1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Allu Arjun Arrest
Allu Arjun Arrest

अभिनेता ने तेलंगाना उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर एफआईआर से अपना नाम हटाने की अपील की थी लेकिन सुनवाई से पहले ही शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस और टास्क फोर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

 Allu Arjun Arrest
Allu Arjun Arrest

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि थिएटर प्रबंधन ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की थी। यहां तक कि प्रीमियर के लिए पुलिस को कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी।

और पढ़ें