Homeबिहारअश्विनी चौबे का सीएम नीतीश पर सीधा ह'मला, कहा : औ'कात क्या...

अश्विनी चौबे का सीएम नीतीश पर सीधा ह’मला, कहा : औ’कात क्या थी आपकी

PATNA : बिहार में जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन टूटने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। बक्सर के सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा वार किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि औ’कात क्या थी आपकी?

अश्विनी चौबे का अबतक का ती’खा वा’र

बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे ने दो टूक अंदाज में कहा है कि बिहार से नीतीश कुमार खेलबाजी कर रहे हैं। ये अच्छा नहीं है। नीतीश कुमार के पलटने से एकबार फिर बिहार जंगलराज की ओर जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीजेपी शासनकाल में हमने आपको रेल मंत्री और कृषि मंत्री बनाया था…औ’कात क्या थी आपकी? इसके साथ ही अश्विनी चौबे ने कहा कि पलटू राम को एकबार फिर मेरी शुभकामनाएं।

आपको बता दें कि बिहार में एनडीए गठबंधन टूटने के बाद से सूबे की सियासत में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है शाम 4 बजे नीतीश कुमार विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन-पत्र लेकर राज्यपाल फागू चौहान से मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments