Homeबिहारअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायक की टिप्पणी के...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायक की टिप्पणी के बाद मचा बवाल

PATNA : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज बिहार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक की एक टिप्पणी के बाद पूरा सदन हंगामे में तब्दील हो गया और सदन में खूब हंगामा हुआ।

कांग्रेस विधायक की टिप्पणी के बाद हंगामा

दरअसल, बिहार विधानसभा की कार्यवाही से पहले महिला विधायकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं लेकिन इस दौरान कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान की टिप्पणी के बाद हंगामा शुरू हो गया।

कांग्रेस विधायक ने तुलसीदास रामायण की चौपाई की दो पंक्तियां पढ़ी, जिसके बाद डिप्टी सीएम रेणु देवी के साथ-साथ तारकिशोर प्रसाद में खड़े हो गये और फिर क्या था, पूरे सदन में हंगामा शुरू हो गया।

आखिरकार सदन में हुए हंगामे और शोर-शराबे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से बाहर निकालने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments