HomeबिहारBIHAR : सीएम नीतीश ने गवर्नर से मिलने का मांगा वक्त, राजभवन...

BIHAR : सीएम नीतीश ने गवर्नर से मिलने का मांगा वक्त, राजभवन के पास हलचल तेज

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से एक और बड़ी खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को झटका देने का पूरा मन बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार ने इस संबंध में राज्यपाल फागू चौहान से मिलने का वक्त मांगा है। माना जा रहा है कि आधे घंटे के भीतर नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि वे 1, अणे मार्ग से मार्च करते हुए राजभवन जा सकते हैं।

राजभवन पर हलचल तेज

सूत्रों के मुताबिक जेडीयू की बैठक समाप्त होते ही नीतीश कुमार राजभवन जा सकते हैं। फिलहाल गवर्नर हाउस के पास काफी गहमागहमी है। भारी तादाद में सिक्योरिटी की तैनाती कर दी गई है। राजभवन पर हलचल काफी तेज हो गई है। दूसरी तरफ बीजेपी की भी अहम बैठक डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के आवास पर चल रही है।

इधर, कहा जा रहा है कि सरकार बनाने को लेकर लेफ्ट के साथ-साथ कांग्रेस ने भी समर्थन – पत्र सौंपा है। विदित है कि इस वक्त राबड़ी आवास पर महागठबंधन की बड़ी बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों के मुताबिक थोड़ी देर बाद ही महागठबंधन के घटक दलों की तरफ से नीतीश कुमार के पास समर्थन-पत्र पहुंच जाएगा। तेजस्वी ने सभी विधायकों से समर्थन-पत्र पर हस्ताक्षर ले लिया है।

ये भी पढ़ें : जेडीयू और बीजेपी के बीच इन 5 वजहों से बढ़ी त’करार, फिर झ’टका देंगे नीतीश कुमार

हालांकि इन सबके बीच राबड़ी आवास पर होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए आए कांग्रेस नेता और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के साथ-साथ शकील अहमद खान ने भी घोषणा की कि सबकुछ तय हो गया है। जेडीयू और महागठबंधन साथ आ गये हैं। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम होंगे।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस के बड़े नेता का बड़ा दावा, कहा : होने वाला है बड़ा उलटफेर, सबकुछ हो गया तय

राबड़ी देवी आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि आगे-आगे देखिए होता है क्या….। सबकुछ तय है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की हार की शुरुआत बिहार से अब हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments