HomeबिहारBIHAR : शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेगी बीजेपी, नहीं मिला...

BIHAR : शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेगी बीजेपी, नहीं मिला आमंत्रण

PATNA : अब से थोड़ी देर बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में बिहार के तमाम सियासी दल शामिल हो रहे हैं लेकिन बीजेपी इसमें शामिल नहीं हो रही है। इस संबंध में पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बड़ा आरोप लगाया है।

बीजेपी को आमंत्रण नहीं

सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण नहीं मिला है लिहाजा बीजेपी इसमें शामिल नहीं होगी। गौरतलब है कि ये परंपरा रही है कि शपथग्रहण समारोह में सभी पार्टियों को इनविटेशन दिया जाता है लेकिन बीजेपी को इससे किनारा किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments