Bihar Election : ‘हे भोलेनाथ! तेजस्वी यादव बन जाएं मुख्यमंत्री’, चुनाव परिणाम से पहले बिहार के इस गांव में हवन-पूजन शुरू

SHARE:

Bihar Election

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शुक्रवार को आने वाले हैं लिहाजा सियासी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ गई हैं। राजनीतिक पार्टियों द्वारा जीत के दावे के साथ-साथ पूजा-पाठ का भी दौर शुरू हो गया है। कुछ ऐसा ही नजारा वैशाली में देखने को मिला, जहां महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उनके समर्थकों द्वारा यज्ञ और हवन शुरू कर दिया गया है।

Bihar Election : बिहार के इस गांव में हवन-पूजन शुरू

वैशाली जिले के भगवानपुर किरतपुर राजाराम गांव में आरजेडी समर्थकों द्वारा 24 घंटे का पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया है। आरजेडी नेता केदार प्रसाद यादव की अगुवाई में पूजन हो रहा है और भगवान भोलेनाथ से कामना की जा रही है कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री जरूर बनें।

Bihar Election
Bihar Election

इस मौके पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के खासमखास माने जाने वाले केदार प्रसाद यादव का कहना है कि बिहार को तेजस्वी यादव की सख्त जरूरत है। उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार का भविष्य बताया और कहा कि वे बेरोजगारों को रोजगार देने वाले विकास पुरुष हैं।

ये भी पढ़ें : वोटरों को धमकाने वाला मुखिया प्रतिनिधि गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar Election
Bihar Election

छठ में भी की थी विशेष पूजा

यज्ञ की शुरुआत करते हुए आरजेडी नेता केदार नाथ यादव ने कहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है लिहाजा 24 घंटे का यज्ञ शुरू किया है। इससे पहले उन्होंने लोकआस्था के महापर्व छठ के दौरान भी विशेष पूजा की थी और 2 किमी तक दंड प्रणाम करते हुए छठ घाट तक पहुंचे थे।

Bihar Election
Bihar Election
और पढ़ें