Homeबिहारबिहार का ये गांव हुआ चर्चित, खेत में किसान को मिले कई...

बिहार का ये गांव हुआ चर्चित, खेत में किसान को मिले कई सोने के सिक्के लेकिन पुलिस ने लगा दिया पहरा

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले में अनोखा मामला सामने आया है, जिसके बाद आमलोगों के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी ख’लब’ली मच गई है। दरअसल, बक्सर के एक गांव में खेत की जुताई करने के दौरान किसान को सोने के सिक्के मिले हैं, जिसके बाद से इलाके का ये खेत और किसान चर्चा में आ गये हैं। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

बक्सर का ये गांव हुआ चर्चित

ये पूरा मामला बक्सर जिले के गिरिधर बरार गांव का है, जहां बिहारी साह और हरिहर साह के खेत से सोने के सिक्के मिले हैं। इस खेत में धनेश्वर महतो की पत्नी बिहसी देवी और उनका बेटा भीम महतो मालगुजारी पर सब्जी की खेती करते हैं। बताया जा रहा है कि जब दोनों खेत में जुताई कर रहे थे, तभी उन्हें एक-के-बाद एक सोने के सिक्के मिले।

पुलिस ने की खेत की घे’राबं’दी

खेत में सोने के सिक्के मिलने की खबर जंगल में आ’;ग की तरह इलाके में फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई और तीनों सिक्कों को ज’ब्त कर लिया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुरातत्व विभाग को सूचित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने खेत की घे’राबं’दी कर दी है और सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिए गये हैं। इलाके के लोग ब’रामद सिक्कों को राजा केशवा महाराज के काल से जोड़कर देख रहे हैं।

गौरतलब है कि जहां से सोने के सिक्के मिले हैं, वहां से महज 5 किमी की दूरी पर तकरीबन 600 साल पहले चेरो खरवार के वंशज रहते थे। वो उन दिनों केसठ गांव का नाम रसीदपुर था, जो केसठ बस स्टैंड से पश्चिम भाग में था।

चेरो खरवार के वंशजों के यहां से चले जाने के बाद रसीदपुर गांव के पास नदी बहा करती थी, जिसमें बाढ़ आने के बाद रसीदपुर के लोग गढ़ के आसपास के हिस्सों में रहने लगे। लोगों का मानना है कि चेरो खरवार के राजा का नाम केषवा था। उनके नाम पर रसीदपुर का नाम केसठ रखा गया। इन्हीं के सोने के सिक्के इस क्षेत्र में आए होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments