Homeबिहारबिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश मंत्रिमंडल का...

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश मंत्रिमंडल का गिरा एक और विकेट

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि सूबे के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सरकार को अपना त्याग-पत्र भेज दिया है। इस बात की पुष्टि उनके पिता और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की है। हालांकि अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।

बिहार की सियासत में उ’बाल

फिलहाल कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। विदित है कि सरकार गठन के बाद ही सुधाकर सिंह ने एक जनसभा में विभाग में व्याप्त भ्र’ष्टाचार को लेकर बड़ी बात कही थी और अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

सुधाकर सिंह ने खुले मंच से अपने विभाग के अधिकारियों को ‘चो’र’ कहा था और खुद को ‘चो’रों का सरदार’ बताया था। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस बात को लेकर टो’कने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे।

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार के पास भेज दिया है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के प्रश्न को उठाया है लेकिन सिर्फ प्रश्न उठाने से कुछ नहीं होता है उसके लिए त्याग भी करना पड़ता है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि हम नहीं चाहते हैं कि कोई ल’ड़ाई आगे बढ़े। सरकार अच्छी तरह से चले, इसके लिए सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments