Homeबिहारबिहार में बहुत जल्द होगा बड़ा सियासी खेला, चिराग पासवान का बड़ा...

बिहार में बहुत जल्द होगा बड़ा सियासी खेला, चिराग पासवान का बड़ा बयान – अंदर ही अंदर पक रही है खिचड़ी

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रदेश में बहुत जल्द सियासी खेला होने वाला है। इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। वहीं, इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने भी बड़ा बयान दे दिया है।

‘बिहार में बहुत जल्द होगा खेला’

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरजेडी (RJD) की इफ्तार पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के शामिल होने पर बड़ी बात कही है। चिराग पासवान ने कहा है कि ‘जिस तरह से राजद की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री पैदल पहुंचे थे, ऐसे में लग रहा है कि बिहार में बड़ा खेला होने वाला है।

चिराग पासवान ने कही बड़ी बात

चिराग पासवान ने साल 2004 का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2004 में इसी तरह सोनिया गांधी मेरे पिताजी रामविलास पासवान से मिलने के लिए पैदल आवास पहुंची थी। वहीं, एक दिन बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम के लिए बिहार पहुंचने वाले थे, उसके पहले मुख्यमंत्री राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं तो कहीं ना कहीं कुछ संकेत दे रहा है कि अंदर ही अंदर खिचड़ी पक रही है क्योंकि इसके पहले कई बार राबड़ी आवास पर कई बड़े कार्यक्रम हुए, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं गए।’

चिराग पासवान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है। स्पेशल स्टेटस की मांग हो या फिर जातीय जनगणना की मांग। दोनों ही मुद्दों पर जेडीयू और बीजेपी की अलग-अलग राय है लिहाजा अब बिहार में सत्ता परिवर्तन संभव है। इसके पहले भी मैं कई बार कह चुका हूं कि ये सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments