Homeक्राइमBIHAR : महिला को चरित्रहीन बताकर दी तालीबानी सजा, बाल काटा और...

BIHAR : महिला को चरित्रहीन बताकर दी तालीबानी सजा, बाल काटा और चेहरे को पोत कर घुमाया

DARBHANGA : बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि दरभंगा में एक महिला के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उसे तालिबानी अंदाज में सजा दी गई है। ये घटना दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के पकाही झझरा पंचायत की छपकाही गांव की है।

तालिबानी अंदाज में दी गई सजा

महिला को तालिबानी अंदाज में सजा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने महिला के सिर का बाल गांव के लोगों ने काट दिया है। साथ ही चेहरे पर एक तरफ उजला दूसरे तरफ काला रंग से पेंट कर दिया है और उसे गांव की सड़कों पर घुमाया जा रहा है। इसके साथ ही गांव के युवक उसे गांव में घुमाने के दौरान लगातार अपमानित कर रहे हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग

महिला को लोग पहले गांव में घुमाते हैं, फिर उसे गांव की सीमा से बाहर छोड़ दिया जाता है। अगर इस बीच कोई पूछता है कि क्या कसूर है तो युवक महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर संबोधित करता है। ये पूरा वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में डाल दिया, जिसके बाद से ये काफी वायरल हो रहा है।

पूरे मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, जिसमें इस कांड को दबा दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला उसी गांव की बहू है और उसको चरित्रहीन बताकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पूरे मामले में चौकीदार स्तर से लेकर थाना स्तर तक जानकारी होने की बात कही जा रही है लेकिन अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments