Rohini Acharya : ‘शादी हुई नहीं और सुहागरात किसके साथ….’, लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का बेतुका बयान

SHARE:

Rohini Acharya

Rohini Acharya : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही सूबे का सियासी पारा गरमा गया है। पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप – प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गये सवाल पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने बेतुका बयान दिया है।

मीडिया से बात करते हुए आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने कहा है कि अभी शादी की बात ही नहीं चल रही है, सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, ये कैसे पता चलेगा? उन्होंने कहा कि अभी वोटर्स के अधिकार की बात चल रही है। अभी शादी की बात ही नहीं चल रही है तो क्या सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, वो बात चलेगी क्या? जो अधिक जरूरी होगा, वे बातें होंगी। समय आएगा, सब पता चल जाएगा।

ये भी पढ़ें : Pawan Singh wife : ‘आत्मदाह के सिवा नहीं सूझ रहा कुछ और..’, पवन सिंह की पत्नी का छलका दर्द, पत्र लिख रिश्ते में आई दरार का किया खुलासा

Rohini Acharya
Rohini Acharya

गौरतलब है कि बिहार में वोटर अधिकार रैली का आज आखिरी दिन है। इंडी गठबंधन ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसके पहले बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का सीएम फेस बताया था। वोटर अधिकार रैली में शामिल होने के लिए इंडी गठबंधन के कई बड़े नेता बिहार पहुंचे और शामिल हुए। वोटर रैली के आखिरी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी बिहार पहुंचे। आज वे रोहिणी आचार्य के साथ वोटर अधिकार रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Rohini Acharya
Rohini Acharya
और पढ़ें