Homeबिहारराबड़ी आवास से निकली CBI की टीम से आरजेडी समर्थकों ने की...

राबड़ी आवास से निकली CBI की टीम से आरजेडी समर्थकों ने की बदसलूकी

PATNA : बिहार की राजधानी पटना समेत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) के 17 ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा। हालांकि सुबह से जारी इस छापेमारी के दौरान देर शाम जब सीबीआई (Cbi) टीम के दो सदस्य राबड़ी आवास से बाहर निकले तो राजद समर्थकों का गुस्सा भड़क उठा और हंगामा करने लगे।

कार्यकर्ताओं का हंगामा

इस दौरान आरजेडी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सीबीआई टीम के सदस्यों के साथ बदसलूकी की और गाड़ी को घेर कर प्रदर्शन करने लगे। वे सीबीआई होश में आओ के नारे लगा रहे थे। यही नहीं सीबीआई टीम की गाड़ी के शीशे पर हाथ मारने लगे। बता दें राजद कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए सीबीआई ने स्थानीय पुलिस को राबड़ी आवास पर बुलाया था। ASP काम्या मिश्रा खुद मौके पर पहुंची थी।

राबड़ी आवास के बाहर राजद समर्थकों की भारी भीड़ थी। जैसे ही CBI के दो अधिकारी राबड़ी आवास के बाहर निकले लोग हंगामा करने लगे। किसी तरह गाड़ी तक सीबीआई के अधिकारियों को ले जाया गया। इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों के साथ बदसलूकी की गयी। उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोका गया और गाड़ी के शीशे पर हाथ से मारा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments