MADHUBANI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि आरजेडी के राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के मधुबनी और पटना स्थित आवास पर सीबीआई ने छा’पा मारा है, जो अब भी जारी है। हालांकि इस छापेमारी के दौरान आ’क्रोशित समर्थकों ने CRPF जवानों पर प’थराव किया है और बस का शीशा तोड़ डाला है। इस दौरान कुछ जवान भी ज’ख्मी हुए हैं।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सांसद फैयाज अहमद घर से बाहर निकले और आ’क्रोशित लोगों को शांत रहने की अपील की। सांसद के हस्तक्षेप के बाद लोगों का गु’स्सा शांत हुआ। बता दें कि सुबह से ही सीबीआई की टीम मधुबनी और पटना स्थित आवास में छापेमारी कर रही है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे सीबीआई की टीम के अचानक पहुंचने से ह’ड़कं’प मच गया। डॉ. फ़ैयाज़ अहमद के आवास के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सीबीआई की टीम ने छा’पेमारी की।
इस दौरान पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित फैयाज अहमद के फ्लैट पर भी छा’पेमारी की गयी। सांसद फैयाज अहमद ने बताया कि जांच एक प्रक्रिया है। हमारे घर से कुछ भी नहीं मिला है। हमलोग सहयोग कर रहे है अन्य लोगों को भी सहयोग करना चाहिए।
