Homeबिहार2 अगस्त तक CBI रिमांड पर लालू के 'हनुमान', भोला यादव के...

2 अगस्त तक CBI रिमांड पर लालू के ‘हनुमान’, भोला यादव के साथ इनकी भी बढ़ी मुश्किलें

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के ‘हनुमान’ कहे जाने वाले भोला यादव की मु’श्किलें बढ़ गई हैं। अब उन्हें 2 अगस्त तक CBI रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान CBI उनसे IRCTC घो’टाले को लेकर पूछताछ करेगी।

हृदयानंद चौधरी भी रिमांड पर

आपको बता दें कि भोला यादव के साथ-साथ ह्रदयानंद चौधरी को भी सीबीआई रिमांड पर भेजा गया है। जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई ने ये बड़ी कार्रवाई की है। विदित है कि ह्रदयानंद चौधरी को भी सीबीआई ने गि’रफ्तार किया है।

दरअसल, ह्रदयानंद ने लालू यादव की बेटी हेमा यादव को जमीन गिफ्ट किया था। मुंहबोली बहन बताकर ह्रदयानंद ने तोहफे में हेमा को जमीन दी थी। गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए भोला यादव को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दरभंगा, पटना सहित उनके चार ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments