Homeबिहार"2014 में आने वाले 2024 में नहीं रहेंगे", सीएम पद की शपथ...

“2014 में आने वाले 2024 में नहीं रहेंगे”, सीएम पद की शपथ लेते ही नीतीश कुमार ने भरी हुंकार

PATNA : नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 8वीं बार शपथ ली है। सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बगैर नाम लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधे निशाना साधा और कहा कि साल 2014 में जो आए थे, अब वे 2024 में नहीं रहेंगे।

“नहीं बनना चाहता था मुख्यमंत्री”

सीएम नीतीश ने कहा कि 2020 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद वे मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे। मुझ पर दवाब देकर बनाया गया लेकिन जब हम सीएम बन गये, उसके बाद जिस प्रकार से काम किया गया, वो ठीक नहीं था। पिछले 2 महीने से हम किसी से बात भी नहीं कर पा रहे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2015 में जब हम महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे तो कितना सीट जीता था। और जब 2020 में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव जीता था तो कितनी सीट पर जीत मिली। यह देखने की जरूरत है। हमने जो फैसला लिया है, वो सभी लोगों के विचार से लिया है। कुछ लोगों को लगता है कि देश से विपक्ष खत्म हो गया है तो अब हम विपक्ष में आ ही गये हैं। हम चाहेंगे कि विपक्ष मन से एकजुट हो जाए।

आहत थे जेडीयू नेता

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि भाजपा के साथ जाने से नुकसान हुआ है। बीजेपी के व्यवहार से जेडीयू नेता आ’हत थे। पिछले डेढ महीने से हम बातचीत नहीं कर रहे थे। कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष ख’त्म हो जाएगा लेकिन अब हम विपक्ष में ही आए हैं। अब सब बढ़िया होगा, बहुत जल्द ही बाकी मंत्रियों के बारे में निर्णय लेकर शपथग्रहण कराएंगे और जल्द ही विधानसभा सत्र भी बुलाएंगे।

अटल जी को किया याद

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी को याद किया और कहा कि अटल जी का प्यार कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी किसी भी पद की दावेदारी नहीं है। 2024 में विपक्ष को एकजुट हो जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments