HomeबिहारCold Weather Alert : बिहार में इस दिन से ठंड होगी प्रचंड,...

Cold Weather Alert : बिहार में इस दिन से ठंड होगी प्रचंड, मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश पर भी बड़ा अपडेट

Cold Weather Alert : बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-सवेरे और शाम को हल्की धुंध और ओस के साथ ठंड पड़ने लगी है। हालांकि, दिन में चढ़ते पारा की वजह से लोगों को गर्मी भी परेशान कर रही है लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने ये बताया है कि कब से कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

Cold Weather Alert : इस दिन से बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग की माने तो 4 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता इसकी बड़ी वजह है, जो धीरे-धीरे बिहार की तरफ बढ़ रही है। इस दौरान सुबह और रात में ठंड अधिक पड़ेगी और दिन में भी तापमान सामान्य से कम रहेगा। धुंध और ओस की समस्या भी बढ़ जाएगी और लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें : Bihar Exit Poll 2025 : बिहार में किसकी बन रही सरकार?, यहां एक जगह पर देखिए सभी एजेंसियों का EXIT POLL

 Cold Weather Alert
Cold Weather Alert

बारिश की नहीं है कोई संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 4 दिसंबर तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि, कुछ जिलों जैसे रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और किशनगंज में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। नवंबर महीने में बिहार में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

 Cold Weather Alert
Cold Weather Alert

स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

ठंड की दस्तक के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर हार्ट के मरीज और बीपी के मरीजों को सावधान रहने की खास जरूरत है। वृद्धजनों में कार्डियक अरेस्ट की आशंका अधिक रहती है।

 Cold Weather Alert
Cold Weather Alert
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments