HomeबिहारFIR On Tejashwi : तेजस्वी यादव और संजय यादव के खिलाफ FIR,...

FIR On Tejashwi : तेजस्वी यादव और संजय यादव के खिलाफ FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

FIR On Tejashwi : बिहार की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला ने तेजस्वी यादव के साथ-साथ राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा और कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मस्कुर अहमद उस्मानी की भी मुश्किलें बढ़ा दी है।

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया देवी ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि उनसे माई-बहिन योजना का फॉर्म भरवाने के नाम पर 200 रुपये लिए गये हैं। इस योजना में 2500 रुपये का लाभ देने का दावा किया गया था।

FIR On Tejashwi
FIR On Tejashwi

महिला का दावा है कि माई-बहिन योजना का फॉर्म भरते वक्त उनका आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर भी ले लिया गया। उनका आरोप है कि इस योजना को नेताओं के नाम पर चलाया जा रहा था और भोली-भाली महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है।

FIR On Tejashwi
FIR On Tejashwi

फिलहाल महिला गुड़िया देवे की शिकायत के आधार पर सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश की जा रही है।

FIR On Tejashwi
FIR On Tejashwi
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments