Gold Silver rate Today : सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, खरीदारी से पहले चेक कर लें आज का भाव, जानें लेटेस्ट रेट

SHARE:

Gold Silver rate Today

Gold Silver rate Today : अगर आप सोना-चांदी खरीदने के लिए बेकरार है तो ये खबर आपके लिए है। पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन आज गोल्ड और सिल्वर के रेट में तेजी देखने को मिल रही है लिहाजा खरीदने से पहले रेट चेक करना आपके लिए बेहद जरूरी है।

गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में फिर उछाल

अंतर्राष्ट्रीय बाजार Comex में सोने-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। सुबह 9 बजे के करीब सोना 0.85 प्रतिशत तक चढ़ा और कीमत 4188.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं, चांदी के दाम काफी तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। चांदी 1.34 प्रतिशत उछलकर 61.055 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

ये भी पढ़ें : सुबह-सवेरे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानिए पटना और रांची समेत दूसरे शहरों में क्या है रेट

Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today

MCX पर भी दिखी तेजी

MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम में भी तेजी देखी जा रही है। MCX पर गोल्ड प्राइज चढ़कर करीब ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं, चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। सिल्वर प्राइज बढ़कर ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today

जानें क्या है आज का भाव?

5 अगस्त यानी बुधवार को भारत में सोने और चांदी के दामों में तेजी आई है। 24 कैरेट गोल्ड करीब ₹1,44,811 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,33,183 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड ₹1,08,968 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं, भारत में सिल्वर यानी चांदी के भाव भी बढ़े हुए हैं। चांदी लगभग ₹2,24,530 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

और पढ़ें