Petrol Diesel Price Today : इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट में एकबार फिर कच्चे तेल के दामों में नरमी देखने को मिल रही है। अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता की खबरों से इंटरनेशनल मार्कट में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है।
पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में आई गिरावट के बाद भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने बुधवार की सुबह पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। भारतीय तेल कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के 15 दिनों के औसत मूल्य के आधार पर प्रतिदिन कीमत की समीक्षा करती हैं। फिलहाल, कंपनियों ने पिछले कई महीनों से खुदरा कीमतों में स्थिरता बनाए रखी है।

जानिए दिल्ली और पटना समेत दूसरे शहरों में क्या है रेट?
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में आम उपभोक्ताओं को फिलहाल सीधे तौर पर कोई झटका या राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। बुधवार को आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है।
विभिन्न शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का दाम
बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो आज पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये है। वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 99.36 रुपये प्रति लीटर है। झारखण्ड की राजधानी रांची की बात करें तो वहां आज पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल 100.49 रुपये प्रति लीटर है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल की कीमत 101.89 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 95.36 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर है।

अगर पिछले दो माह के रिकॉर्ड्स की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। 25 मई 2026 के बाद से ही यहां कीमतें लगातार स्थिर हैं। हालांकि, कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है लिहाजा आम लोगों को उम्मीद है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे।
