HomeबिहारGovernor Changed : बिहार-झारखण्ड सहित 13 राज्यों के बदले गये गवर्नर, यहां...

Governor Changed : बिहार-झारखण्ड सहित 13 राज्यों के बदले गये गवर्नर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Governor Changed : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि बिहार और झारखण्ड सहित 13 राज्यों के गवर्नर बदल (Governor Changed) दिए गये हैं। अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, बिहार के गवर्नर रहे फागू चौहान को अब मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

नीचे देखें गवर्नर्स की लिस्ट

लिस्ट के मुताबिक तमिलनाडु के वरिष्ठ बीजेपी नेता सीपी राधाकृष्णन को झारखण्ड का गवर्नर (Governor Changed) बनाया गया है। वहीं, अयोध्या केस की सुनवाई करने और फैसला सुनाने वाली पीठ के हिस्सा रहे जज (रिटायर) अब्दुल नजीर को आंध्रप्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। इसके साथ ही कई और राज्यों के गवर्नर बदले गये हैं। आप नीचे सूची देख सकते हैं :

ये भी पढ़ें : श’राब घो’टाले में ईडी का बड़ा एक्शन, सांसद के बेटे को किया अ’रेस्ट

GOVERNOR-CHANGED
बदले गये राज्यपाल GOVERNOR-CHANGED

ये भी पढ़ें : कौन हैं बिहार के नये राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, एक क्लिक में देखिए पूरा जीवन

इन प्रदेशों को मिला नया गवर्नर :

  • अरुणाचल प्रदेश : लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) त्रिविक्रम परनाइक
  • सिक्किम : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
  • झरखण्ड : सीपी राधाकृष्णन
  • हिमाचल प्रदेश : शिव प्रताप शुक्ल
  • असम : गुलाब चंद कटारिया
  • आंध्रप्रदेश : न्यायमूर्ति (रिटायर) अब्दुल नजीर
  • छत्तीसगढ़ :   बिस्वा भूषण हरचंदन
  • मणिपुर :  अनुसुइया उइके
  • नगालैंड :  ला गणेशन
  • बिहार : राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर
  • महाराष्ट्र : रमेश बैस
  • लद्दाख :  ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (रिटायर)
CP-Radhakrishnan
हेमंत सोरेन, सीपी राधाकृष्णन और रमेश बैस
PM मोदी के साथ सीपी राधाकृ्ष्णन

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और बड़े पैमाने पर नये राज्यपालों की नियुक्ति (Governor Changed) को मंजूरी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments