Hina Shahab : हेना शहाब की घर वापसी!, RJD में फिर हो सकती हैं शामिल, लालू-तेजस्वी से हुई सीक्रेट मीटिंग!

SHARE:

Hina Shahab

Hina Shahab : सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब (Hina Shahab) जल्द ही आरजेडी यानी राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो सकती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक वे जल्द ही लालू प्रसाद की पार्टी का दामन थाम सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक इस संबंध में हेना शहाब (Hina Shahab) की लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात हो चुकी है। कहा जा रहा है कि पार्टी के सीनियर लीडर के घर पर ही हेना शहाब की लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात हुई है लिहाजा वे जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकती है।

ये भी पढ़ें : भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का कुश्ती से संन्यास, कहा : मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई

Hina Shahab

बताया जा रहा है कि हेना शहाब (Hina Shahab) की दोनों नेताओं से सकारात्मक बातचीत हुई है। इससे पहले भी वे दो बार लालू प्रसाद से मिल चुकी है, ऐसे में दोनों परिवारों के रिश्ते एकबार फिर प्रगाढ़ हो रहे हैं। आपको बता दें कि सीवान लोकसभा क्षेत्र से इसबार हेना शहाब ने निर्दलीय ताल ठोका था और वे विरोधियों को कड़ी टक्कर देती दिख रही थीं। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा था।

Hina Shahab

इस सिलसिले में सियासी पंडितों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने तैयारी शुरू कर दी है लिहाजा वे अपने पुराने कुनबे को फिर से एक मंच पर ला रहे हैं ताकि विरोधियों को विधानसभा चुनाव के अखाड़े में पटखनी दी जा सके।

और पढ़ें