Holi special trains : होली के मौके पर घर आने वाले प्रवासियों बिहारियों के लिए रेलवे की तरफ से लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है ताकि बगैर किसी तकलीफ के यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इसी कड़ी में रेलवे ने एकबार फिर 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का एलान किया है।
Holi special trains : बिहार आने वालों के लिए गुड न्यूज
इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के मौके पर मुसाफिरों को सुगम यात्रा की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इनमें मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे की तरफ से इन ट्रेनों का होगा परिचालन
उधना–हसनपुर रोड होली स्पेशल ट्रेन
होली के मौके पर रेलवे की तरफ से 09031/09032 उधना–हसनपुर रोड–उधना स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा, जो डीडीयू–पाटलिपुत्र–हाजीपुर–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर मार्ग से गुजरेगी।
ट्रेन संख्या 09031 (उधना–हसनपुर रोड स्पेशल)
इसके साथ ही 22 फरवरी से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को उधना से सुबह 11:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:30 बजे डीडीयू, 14:15 बजे पाटलिपुत्र, 17:10 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए 20:00 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09032 (हसनपुर रोड–उधना स्पेशल)
वहीं, ट्रेन संख्या 09032 (हसनपुर रोड–उधना स्पेशल ट्रेन) 23 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड से 21:45 बजे खुलकर अगले दिन 00:25 बजे मुजफ्फरपुर, 02:15 बजे पाटलिपुत्र, 05:40 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 15:00 बजे उधना पहुंचेगी।
गांधीधाम–भागलपुर होली स्पेशल एक्सप्रेस
साथ ही 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार होली स्पेशल के रूप में किया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर और बरौनी के मार्ग पर परिचालित की जाएगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 09451 (गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल) 06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित होगी। ट्रेन संख्या 09452 (भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल) 09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में संचालित होंगी।

फिलहाल रेलवे की तरफ से लिए गये इन बड़े फैसलों के बाद बिहार आने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। हालांकि, अब भी दूसरे प्रदेश में रहने वाले बिहारियों को और भी स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है।
