HongKong : गगनचुंबी इमारत में लगी भीषण आग, 44 की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

SHARE:

HongKong

HongKong : 35 मंजिला गगनचुंबी इमारत में भीषण आग लगने की वजह से 44 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ये हादसा हॉन्गकॉग के ताई पो में हुई है, जहां एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के कई ऊंचे अपार्टमेंट ब्लॉक में भयानक आग लग गई है। इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई है।

HongKong : 44 की मौत

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 44 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, सैकड़ों लोग अब भी लापता है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। भीषण अगलगी की वजह से दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिल पर पहुंचने में मुश्किलातों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : Upendra Kushwaha : उपेन्द्र कुशवाहा को लगा बड़ा झटका, पार्टी के दो बड़े नेताओं ने एकसाथ दिया इस्तीफा

HongKong
HongKong

उठ रहे हैं सवाल

बताया जा रहा है कि इन इमारतों में कई बूढ़े-बुजुर्ग के साथ बच्चे भी रहते हैं। फिलहाल अब ये सवाल उठ रहा है कि ये आग कैसे लगी और इतनी तेजी से कैसे इन इमारतों में फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में करीब 4,000 लोग रहते हैं और मरम्मत का काम जारी था। सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी शेल्टर खोले हैं और अस्पताल में हेल्प डेस्क स्थापित की है।

HongKong
HongKong
HongKong
HongKong
और पढ़ें