Upendra Kushwaha : उपेन्द्र कुशवाहा को लगा बड़ा झटका, पार्टी के दो बड़े नेताओं ने एकसाथ दिया इस्तीफा

SHARE:

Upendra Kushwaha

Upendra Kushwaha : उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा में जारी अंदरुनी घमासान अब बाहर निकल आया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ और प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार ने RLM को बाय-बाय बोल दिया है।

Upendra Kushwaha : उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका

बताया जा रहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने के बाद से ही पार्टी में अंदरुनी घमासान तेज हो गया था, पार्टी नेताओं में असंतोष दिख रहा था लिहाजा एक दिन में ही पार्टी के दो विकेट गिर गये हैं, जिसके बाद सियासत गरमा गई है।

ये भी पढ़ें : राबड़ी देवी के बाद अब तेजप्रताप का भी बदल गया पता, यहां जानें सभी मंत्रियों का नया ठिकाना, किसे मिला राबड़ी आवास?

Upendra Kushwaha
Upendra Kushwaha

प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार ने अपने त्याग-पत्र में लिखा है कि वे पिछले 8-9 साल से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से आजतक दल के साथ काम कर रहे हैं लेकिन अब पार्टी के निर्णयों से खुद को सहज नहीं पा रहा हूं। ऐसी स्थिति में अब साथ काम करना संभव नहीं रह गया है इसलिए पार्टी की अपनी जिम्मेवारी और प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूं।

ये भी पढ़ें : डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, जानिए एडमिशन के लिए कब भरे जाएंगे फॉर्म और कब निकलेगा STET का रिजल्ट

Upendra Kushwaha
Upendra Kushwaha
और पढ़ें