SPORTS NEWS : टीम इंडिया के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कोरोना को मात दे दी है और अब पूरी तरह से फिट हो गये हैं। दोनों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है।
धवन और अय्यर ने दी कोरोना को मात
हालांकि इस बीच जो बड़ी खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक वे अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वन-डे मैच से बाहर हो गये हैं। शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में हल्की प्रैक्टिस की।
आइसोलेशन में ऋतुराज
वहीं, सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ अभी भी आइसोलेशन में हैं। विदित है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ और नवदीप सैनी को कोरोना हो गया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी लिहाजा इन्हें आइसोलेशन में रखना पड़ा।
गौरतलब है कि बुधवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वन-डे मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे है।
