Homeक्राइमTrain Accident : बिहार में ट्रेन से कटकर दो लोगों की दर्दनाक...

Train Accident : बिहार में ट्रेन से कटकर दो लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मची सनसनी

Train Accident : बिहार में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है, वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है.

Train Accident : ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

ये घटना झाझा-किऊल रेलखंड पर स्थित जमुई रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर सिग्नल के पास की है. ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत की ये पूरी वारदात दो अलग-अलग जगहों पर हुई है लेकिन दोनों घटनाएं एक-दूसरे से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर हुई है. पहली घटना मलयपुर थाना क्षेत्र की है, जहां ठाकुर माटी निवासी पाली सिंह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गये, वहीं दूसरी घटना में एक अधेड़ शख्स की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. हालांकि, अबतक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है.

Train Accident
Train Accident

ये भी पढ़ें : ये भी पढ़ें : Double Murder : बिहार में डबल मर्डर से मची सनसनी, महिला वार्ड सदस्य को भी उतारा मौत के घाट

जांच में जुटी पुलिस

इन दोनों घटनाओं के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. घने कोहरे के बीच सुबह-सवेरे हुई इस घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच जारी है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments