JMM Mahagathbandhan se Bahar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज है लेकिन इस बीच महागठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है। हेमंत सोरेन की पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है और बड़ा एलान किया है।
झटका : JMM Mahagathbandhan se Bahar
जेएमएम यानी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने बिहार की छह सीटों पर ताल ठोकने की घोषणा कर दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह बिहार विधानसभा की छह सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि कई मर्तबा आश्वासन देने के बाद भी आरजेडी ने हमें ठगा है।
ये भी पढ़ें : बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, बक्सर से इन्हें बनाया उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

इन सीटों पर जेएमएम उतारेगी प्रत्याशी
इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि बिहार की छह सीटों – चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती में झामुमो के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसमें कटोरिया और मनिहारी (एसटी) आरक्षित सीटें हैं। इसके साथ ही सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आने वाले दिनों में 10 सीटों पर भी प्रत्याशी उतर सकते हैं।

“आरजेडी को हमेशा दिया सम्मान”
लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी पर निशाना साधते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जेएमएम ने हमेशा आरजेडी का सम्मान किया है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी को 7 सीटें मिली थी। इनमें से एक मात्र विजयी प्रत्याशी सत्यानंद भोक्ता को 5 साल तक कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया। वहीं, साल 2024 के चुनाव में आरजेडी को छह सीटें दी गई, जिनमें 4 जीते। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निजी तौर पर काफी सम्मान दिया।

