HomeबिहारBIHAR : इस दिन जेल से बाहर आएंगे लालू प्रसाद!, आरजेडी समर्थकों...

BIHAR : इस दिन जेल से बाहर आएंगे लालू प्रसाद!, आरजेडी समर्थकों में खुशी

PATNA : लालू प्रसाद के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है कि आरजेडी सुप्रीमो जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है।

लालू प्रसाद के समर्थकों में खुशी

दरअसल, चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो को झारखण्ड हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल को ही बेल दे दी थी, जिसके बाद हाईकोर्ट का आदेश मंगलवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। बुधवार को जमानत से संबंधित आदेश की कॉपी निचली अदालत को भेज दी जाएगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार को लालू यादव जेल से बाहर आ सकते हैं।

लालू प्रसाद यादव के वकील देवर्षि मंडल के मुताबिक निचली अदालत में आदेश की कॉपी पहुंचने के बाद 1-1 लाख रुपये के दो बांड भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और जुर्माने के तौर 10 लाख रुपए भी जमा करा दिए जाएंगे, जिसके बाद CBI कोर्ट उन्हें रिहा करने का आदेश जारी कर देगी।

एम्स में जारी है इलाज

विदित है कि लालू प्रसाद का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है। उन्हें पांचों मामलों में जमानत मिल गई है। लालू यादव की जमानत और बिहार पहुंचने की खबर से आरजेडी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

जेल से छूटने के बाद लालू प्रसाद जल्द ही बिहार पहुंच सकते हैं। बिहार में लालू यादव के स्वागत की जबरदस्त तैयारी चल रही है। इधर, लालू के पहुंचने से पहले ही बिहार की सियासत गरमाती दिख रही है। आरजेडी के इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद से बिहार की राजनीति में कयासों का बाजार गर्म हो गया है, हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी ने अपनी अपनी तरफ से सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था लेकिन लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप ने दावा किया था कि पिता के जेल से बाहर आने के बाद बिहार में बड़ा बदलाव होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments