HomeमनोरंजनKallu New Holi Song : कल्लू ने बना दिया होली का माहौल,...

Kallu New Holi Song : कल्लू ने बना दिया होली का माहौल, ‘भौजी के दिल पिचकरिये पे गील बा’ में खूब जमाया रंग

Kallu New Holi Song : फाल्गुन मास की पूर्णिमा में भले अभी वक्त है लेकिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रंग-गुलाल उड़ाना शुरू हो गया है। युवा दिलों की धकड़न काहे जाने वाले सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Kallu New Holi Song) भी इसमें पीछे नहीं हैं, उन्होंने तो अपने गाने से माहौल ही बना दिया है। उनका होली गाना ‘भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा’ आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है और रिलीज होने के साथ ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गया।

Kallu-New-Holi-Song-02
अरविंद अकेला कल्लू और श्वेता म्हारा

सुपरहिट हुआ कल्लू का नया होली गीत

अरविंद अकेला ‘कल्लू’ (Kallu New Holi Song) के इस गाने को महज 24 घंटे से भी कम समय में 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में अरविंद अकेला ‘कल्लू’ (Kallu New Holi Song) और भोजपुरी म्यूजिक में खूबसूरत आवाज की मल्लिका शिल्पी राज के प्लेबैक सिंगिंग कमाल की है। दोनों की आवाज का जादू और रंगों की खुमारी ने होली का माहौल बना दिया है।

ये भी पढ़ें : खेसारीलाल यादव के नये होली स्पेशल सांग ‘गाल में गुलाल’ ने मचाया धमाल, देखें VIDEO

कल्लू ने बताया – अबतक का सबसे बेहतर सांग

सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज इस धमाकेदार गाने (Kallu New Holi Song) को लेकर चैनल के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना ‘भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा’ देवर-भाभी के रिश्ते और नोंकझोंक पर बेस्ड खूबसूरत होली गीत है। इसका प्रस्तुतिकरण सारेगामा के स्टाइल में हुआ है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें : Giorgia Andriani : अरबाज खान की गर्लफ्रेंड ने बिकनी पहन दिखाई हॉट अदा

Kallu-New-Holi-Song
अरविंद अकेला कल्लू और श्वेता म्हारा

होली में सारेगामा के म्यूजिक के साथ ऑडियंस इस बार अपनी होली को रंगीन और हसीन बना सकते हैं, इसकी कोशिशों में हम ये गाना लेकर आए हैं और आगे भी एक से बढ़कर एक गाने लेकर आएंगे। वहीं, अरविंद अकेला कल्लू (Kallu New Holi Song) ने कहा कि गाना इतना मजेदार है, जो भी इसे सुनेगा, खुद को झूमने से रोक नहीं सकेगा। यह मेरा अब तक का सबसे बेस्ट होली गीत है। इसे इस गाने को देखने – सुनने के बाद भां’ग और लस्सी को कोई जरूरत नहीं होगी।

अरविंद अकेला कल्लू – श्वेता म्हारा

ये भी पढ़ें : अक्षरा सिंह ने बो’ल्डनेस की सारी हदें की पार, इस एक्टर के साथ Akshara Singh ने जमकर दिए इं’टीमेट सी’न, वायरल हो रही PHOTOS

कल्लू – श्वेता म्हारा की जबरदस्त ट्यूनिंग

आपको बता दें कि अरविंद अकेला ‘कल्लू’ (Kallu New Holi Song) के साथ इस गाने में शोख हसीना श्वेता म्हारा नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती, कल्लू की ठिठोली और बेहतरीन म्यूजिक ने इस गाने को सुपर से भी ऊपर बना दिया है। भले इस गाने में श्वेता, कल्लू की भाभी बनी हैं लेकिन दोनों की केमिस्ट्री आकर्षण पैदा करने वाली है। कुल मिलाकर कहें तो इस गाने ने अभी से ही होली का माहौल बना दिया है। इस गाने के राइटर आशुतोष तिवारी हैं। म्यूजिक शुभम राज (SBR) ने दिया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी महेश वेंकट हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments