Kushwaha new Party : उपेन्द्र कुशवाहा ने नई पार्टी के नाम का किया एलान, MLC पद से भी दिया इस्तीफा

SHARE:

KUSHWAHA NEW PARTY

Kushwaha new Party : बिहार की सियासत एकबार फिर गरमा गई है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के खिलाफ बागी रूख अख्तियार करने वाले उपेन्द्र कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड को बाय-बाय कह दिया है और नई पार्टी का एलान (Kushwaha new Party) कर दिया है। दो दिनों के सियासी मंथन के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने नई पार्टी के नाम की भी घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने MLC का पद भी छोड़ने का एलान कर दिया है।

नई पार्टी के नाम का एलान

उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ मीटिंग करने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस की और ताबड़तोड़ नीतीश कुमार पर हमले किए। इस दौरान उन्होंने अपनी नई पार्टी (Kushwaha new Party) राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के नाम का एलान किया। उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर बरसते हुए कहा कि उन्होंने जनता दल यूनाइटेड को गिरवी रख दिया है।

ये भी पढ़ें : Patna Violence : पटना के जेठुली में दूसरे दिन भी बवाल, आरोपी के घर और मैरिज हॉल फूंका, इलाके में तनाव

UPENDRA-KUSHWAHA-AND-NITISH
उपेन्द्र कुशवाहा और नीतीश कुमार

नहीं होने देंगे जं’गलरा’ज की वापसी

इस मौके पर उपेन्द्र कुशवाहा (Kushwaha new Party) ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपने का फैसला इस प्रदेश को ब’र्बा’द कर देगा। बिहार में फिर से जंगलराज वापस आएगा। इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा (Kushwaha new Party) ने कहा कि समता पार्टी और जेडीयू का गठन ही जंगलराज को खत्म करने के लिए हुआ था। जेडीयू के कार्यकर्ता जंगलराज को वापस नहीं आने देंगे।

PC करते उपेन्द्र कुशवाहा
BAGI UPENDRA KUSHWAHA
नीतीश कुमार और उपेन्द्र कुशवाहा

चा’पलू’सों से घि’रे हैं नीतीश

रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा (Kushwaha new Party) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई भी फैसला अपने मन से नहीं लेते हैं। उन्हें दो-तीन लोगों ने घे’र रखा है, जो अनर्गल सलाह देते रहते हैं। वे ही नीतीश कुमार से फैसले करवा रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने कई मर्तबा नीतीश कुमार को चेताया कि पार्टी कमजोर हो रही है। उन्हें पार्टी वर्कर्स की भावनाओं से अवगत कराया लेकिन एक न सुनी गयी लिहाजा अब कोई दूसरा रास्ता ही नहीं बचा था।

और पढ़ें