Bagi Upendra Kushwaha : अब नई पार्टी बनाएंगे उपेन्द्र कुशवाहा, हो गया तय, JDU को बोला टाटा-बाय-बाय

SHARE:

Upendra Kushwaha

Bagi Upendra Kushwaha : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में बगावती रूख अख्तियार करने वाले उपेन्द्र कुशवाहा (Bagi Upendra Kushwaha) अब नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा ने इसी के साथ जेडीयू को भी टाटा-बाय-बाय कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को भी जानकारी दे दी है।

नई पार्टी बनाएंगे उपेन्द्र कुशवाहा

खबरों के मुताबिक उपेन्द्र कुशवाहा (Bagi Upendra Kushwaha) जेडीयू से अलग होकर अब नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों की बैठक बुलायी थी, जिसमें ये फैसला हुआ है कि उपेन्द्र कुशवाहा (Bagi Upendra Kushwaha) जेडीयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाएंगे। मीटिंग में राजनीतिक प्रस्ताव पारित हो गया है।

ये भी पढ़ें : पटना के जेठुली में दूसरे दिन भी बवाल, आरोपी के घर और मैरिज हॉल फूंका, इलाके में तनाव

BAGI UPENDRA KUSHWAHA
नीतीश से अलग हुए उपेन्द्र कुशवाहा

सभी जिम्मेदारियों के लिए अधिकृत

इस मीटिंग में ही ये तय किया गया है कि उपेन्द्र कुशवाहा (Bagi Upendra Kushwaha) को नई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। फिलहाल उपेन्द्र कुशवाहा को नई पार्टी के नाम, झंडा समेत सभी जिम्मेदारियों के लिए अधिकृत कर दिया गया है। विदित है कि उपेन्द्र कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ पटना में रविवार से ही मीटिंग कर रहे हैं।

NITISH-AND-UPEDNRA-KUSHWAHA
NITISH-AND-UPEDNRA-KUSHWAHA
UPENDRA KUSHWAHA
UPENDRA KUSHWAHA

दरअसल, जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा (Bagi Upendra Kushwaha) ने आर-पार की लडाई छेड़ दी थी। राजद से जेडीयू के गठबंधन और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का दावेदार बनाने के नीतीश के एलान के खि’लाफ उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यभर के जेडीयू कार्यकर्ताओं को पटना बुलाया और दो दिनों तक उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करने के बाद अब एक नयी पार्टी बनाने का एलान कर दिया है।

और पढ़ें