Homeबिहारलालू प्रसाद की आज हाजीपुर कोर्ट में नहीं होगी पेशी, आरजेडी सुप्रीमो...

लालू प्रसाद की आज हाजीपुर कोर्ट में नहीं होगी पेशी, आरजेडी सुप्रीमो के वकील ने दी बड़ी जानकारी

PATNA : इस वक्त एक और बड़ी खबर आ रही है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) की आज हाजीपुर कोर्ट (Hajipur Court) में पेशी नहीं होगी। राजद अध्यक्ष की आज हाजीपुर कोर्ट में आचार संहिता उल्लंघन मामले में पेशी होनी थी। इस संबंध में लालू प्रसाद के वकील ने अहम जानकारी दी है।

कोर्ट में आज नहीं होगी पेशी

लालू प्रसाद के वकील श्यामबाबू राय ने बताया है कि आरजेडी सुप्रीमो आज कोर्ट में पेश नहीं होंगे। पेशी के लिए अगली तारीख रखी गई है। इस मामले में लालू पिछली सुनवाई के दौरान अपना पक्ष कोर्ट में रख चुके हैं। विदित है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद कल यानी बुधवार की शाम दिल्ली से पटना पहुंचे हैं।

लालू प्रसाद जब पिछली दफे पटना से दिल्ली गए थे तो उनकी तबीयत ख’राब थी। उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए ले जाया गया था। लालू यादव के कंधे का फ्रैक्चर होने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। फिलहाल अब वे पूरी स्वस्थ हैं।

इधर, लालू प्रसाद के पटना पहुंचते ही राबड़ी आवास गुलजार हो गया है। बुधवार की देर रात तक 10 सर्कुलर आवास के बाहर नेताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लालू प्रसाद से मुलाकात करने पहुंचे थे। उनके साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments