Homeझारखण्डलालू प्रसाद जाएंगे सिंगापुर, CBI कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया...

लालू प्रसाद जाएंगे सिंगापुर, CBI कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

RANCHI/PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद अब सिंगापुर में अपना इलाज करा सकेंगे। सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया है।

सिंगापुर में होगा किडनी ट्रांसप्लांट

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद अब सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करा सकेंगे। पासपोर्ट रिलीज के लिए सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका दायर किया गया था, जिसपर फैसला आ गया है। विदित है कि लालू प्रसाद की तबीयत बीते कई दिनों से खराब चल रही है।

लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होना है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भी सिंगापुर में ही रहती हैं। लालू प्रसाद वहां अपनी बेटी के घर पर ही रहेंगे। फिलहाल बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से लालू प्रसाद पटना में हैं और पॉलीटिकली एक्टिव दिख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments