Lalu Yadav : बिहार के चुनावी समर में लालू प्रसाद की एंट्री, जेल में बंद प्रत्याशी के लिए किया रोड शो

SHARE:

Lalu Yadav

Lalu Yadav : बिहार के चुनावी समर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की भी एंट्री हो गई है। सोमवार को लालू प्रसाद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहली बार चुनाव प्रचार किया। वे दानापुर से आरजेडी कैंडिडेट और बाहुबली नेता रीतलाल यादव के लिए रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान लालू प्रसाद ने कहा कि इसबार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और 14 नवंबर को सरकार की विदाई हो जाएगी। चुनाव प्रचार बहुत अच्छा चल रहा है। महागठबंधन जीतेगा। बहुत भीड़ उमड़ रही है। जनता का प्यार तेजस्वी को मिलेगा।”

Lalu Yadav
Lalu Yadav

दानापुर में Lalu Yadav का रोड शो

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद का रोड दीघा से शुरू हुआ है, जो खगौल तक जाएगा। इस दौरान वे तकरीबन 15 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस रोड में लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती भी साथ हैं। गौरतलब है कि आरजेडी प्रत्याशी रीतलाल यादव एक बिल्डर से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद हैं। रीतलाल यादव का सीधा मुकाबला बीजेपी के रामकृपाल यादव से है।

Lalu Yadav
Lalu Yadav

ये भी पढ़ें : PM Kisan 21st Installment : इस दिन आ सकती है कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त!, जानिए किन किसानों के खाते में नहीं आएगी राशि

पीएम ने भी किया था रोड शो

विदित है कि रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजधानी पटना में रोड शो किया था। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उनका दीदार किया था। कई जगहों पर महिलाओं ने उनकी आरती भी उतारी थी।

Lalu Yadav
Lalu Yadav
और पढ़ें